नागौर : सख्त लॉकडाउन के तहत प्रशासन की सख्ती जारी, 41 लोगों को किया संस्थागत क्वारेंटाइन

By: Ankur Sat, 22 May 2021 4:52:46

नागौर : सख्त लॉकडाउन के तहत प्रशासन की सख्ती जारी, 41 लोगों को किया संस्थागत क्वारेंटाइन

संक्रमण के आंकड़ों में कमी देखि जा रही हैं जिसमें शुक्रवार को 101 नए संक्रमितो के साथ 2 की मौत हुई जबकि 86 लोग ठीक भी हुए है। जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 16806 तक पहुंच चुका है। अब तक कोरोना के चलते 161 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं 14799 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। सख्त लॉकडाउन के तहत प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए जिले भर में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गाइडलाइन उल्लंघन कर बेवजह बाहर घूमने वाले 41 लोगों को संस्थागत क्वारेंटाइन किया है।

नागौर पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नागौर सर्किल में 35, मूडण्वा सर्किल में 3 व मेड़तासिटी सर्किल में 3 सहित कुल 41 लोगों को संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया है। इन लोगों की RTPCR रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही संस्था से छोड़ा जाएगा। पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन के तहत आज बिना मास्क पाये जाने पर 3 लोगों पर कार्रवाई कर 1500 रुपए का जुर्माना, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर 948 कार्रवाई कर कुल 94 हजार 800 रुपए का जुर्माना और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 262 चालान काटकर 28000 रुपए का जर्माना वसूला गया हैं।

ये भी पढ़े :

# जयपुर : ब्लैक फंगस की जांचों में मच रही लूट, SMS में 5500 तो निजी लैब ले रही 28000 रुपए

# भरतपुर : सुखद खबर! अस्पतालों में खाली हुए 60% बेड, श्मशान होने लगे सूने

# उदयपुर : कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार ऐसी सुखद तस्वीर, 221 ऑक्सीजन बैड और एक वेंटिलेटर खाली

# विशेषज्ञों ने किया डराने वाला खुलासा, आपका मास्क बन रहा ब्‍लैक फंगस का कारण!

# CM केजरीवाल ने कहा - युवाओं के लिए दिल्ली में वैक्सीन खत्म, बंद करने पड़ रहे है वैक्सीनेशन सेंटर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com